Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हड़ताल के चलते अकाली दल ने DC विशेष सरंगल को सौपा मांग पत्र

December 11, 2023

हड़ताल के चलते अकाली दल ने DC विशेष सरंगल को सौपा मांग पत्र

जालंधर : अकाली दल की ओर से आज डीसी दफ्तर के मुलाजिमों की हड़ताल के चलते जनता को आ रही दिक्कतों को देखते हुए डीसी विशेष सरंगल को गवर्नर के नाम मांग पत्र सौपा। पूर्व विधायक पवन टीनू, पूर्व जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी की देखरेख में सौपे गए मांग पत्र के दौरान उनकी मांगे जल्द से जल्द पूरी कर जनता को आई दिक्क्तो को दूर करने की आह्वान किया गया l

इस दौरान पवन टीनू व चन्नी ने कहा की वह मुलाजिमों की भावनाओं का आदर करते हैं, लेकिन इससे जनता को आ रही दिक्कतों के लिए सरकार व प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते लोगों की रजिस्ट्रियां नहीं हो रही। इसके अलावा अन्य दफ्तर कामकाज भी ठप्प पड़ा है, जिससे जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैl इसलिए उनकी मांग है कि जल्द से जल्द जनता की मांगे पूरी कई जाए l इस दौरान राजपाल सिंह व अकाली नेतागण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें