Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी की यात्रा में पहुंचा डुप्लीकेट, समर्थक देख लेने लगे सेल्फियां

January 12, 2023

राहुल गांधी की यात्रा में पहुंचा डुप्लीकेट, समर्थक देख लेने लगे सेल्फियां

लुधियाना: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज पंजाब में दूसरा दिन है और यह यात्रा लुधियाना के समराला चौक आकर रूकेगी। राहुल गांधी की इस यात्रा में सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश से समर्थक शामिल हो रहे हैं। वहीं इस यात्रा के दौरान एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यात्रा के दौरान एक शख्स ऐसा दिखाई दिया जो हु-ब-हु राहुल गांधी जैसा दिखाई दे रहा है। वहीं कई समर्थक तो उसे देख इस सोच में पड़ गए कि राहुल गांधी बिना सिक्योरिटी के क्या कर रहें हैं। आपको बता दें कि इस शख्स ने भी राहुल गांधी की तरह ही सफेद रंग की सिर्फ टी-शर्ट ही पहन रखी है।

जानकारी के अनुसार यह शख्स मेरठ का रहना वाला है, जिसका नाम फैसल है। यात्रा में शामिल फैसल को जैसे ही लोगों ने देखा तो स्तब्ध रह गए। काफी समय तक तो कोई उनके पास नहीं गया। जब लोगों को समझ आया कि यह तो राहुल का डुप्लीकेट हैं तो सभी ने उसे घेर लिया। सभी उसके साथ सेल्फियां लेने लग गए। समर्थकों का कहना था कि असल राहुल को सिर्फ दूर से ही देख सकते हैं, लेकिन फैसल को हम गले भी मिल सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें