कीरतपुर साहिब: कीरतपुर साहिब पुलिस ने स्पैशल नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग के दौरान 40 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर कार सवार दो युवकों पर मुकद्दमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी कीरतपुर साहिब इंस्पैक्टर जतिन कपूर ने बताया कि वीरवार रात एएसआई प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी द्वारा पतालपुरी चौक में स्पैशल नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रात तकरीबन 9:15 पर गांव बुंगा साहिब की तरफ से सफेद रंग की एक इटीयोस कार नंबर पीबी 11 बीजी 0419 आते हुए दिखाई दी इसके चालक ने पुलिस की नाकाबंदी को देखकर अचानक अपनी कर रोक ली और चालक के साथ वाली सीट पर बैठे हुए व्यक्ति ने घबरा कर सड़क के किनारे झाड़ियों की तरफ प्लास्टिक एक लिफाफा फैंक दिया। शक होने पर पुलिस द्वारा कार सवार दोनों युवकों को काबू करके पूछताछ की तो फैंके गए लिफाफे में पुलिस को नशीला पाऊडर बरामद हुआ। जिसका वजन 40 ग्राम था। पुलिस द्वारा कार सवार दोनों युवकों जिनकी पहचान वरिंदर सिंह निवासी मोहल्ला पानी वाली टंकी करीब थीम पार्क थाना गोइंदवाल जिला तरनतारन एवं गुरप्रीत सिंह निवासी मोहल्ला अकबरपुर थाना गोइंदवाल जिला तरनतारन के रूप में हुई को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ थाना कीरतपुर साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके उनका एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...