Site icon Dainik Savera Times

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने A-category के गैंगस्टर को साथियों सहित किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

गुरदासपुर: गुरदासपुर पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में हाईटेक बाबरी नाका पर नाकाबंदी के दौरान हथियारों के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला कि उनमें से एक ए श्रेणी का गैंगस्टर भी है। अमृतसर के राजासांसी के रहने वाले इस गैंगस्टर गुरजशनप्रीत पर हत्या और डकैती समेत करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके पास से दो पिस्तौल, मैगजीन और सात जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं, जिसमें एक पीएक्स5 पिस्तौल का बोर भी शामिल है।

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य के अनुसार स्पेशल टीम द्वारा बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां की गई हैं और गुरजशनदीप कुछ दिन पहले ही हत्या के एक मामले में जमानत पर बाहर आया है। पूछताछ के बाद और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- शिव ठाकरे के सिर सजा द 50 का ताज, फैजू और रजत दलाल को पछाड़ कर अपने नाम की ट्रॉफी

Exit mobile version