Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचायत चुनाव के दौरान माइसरखाना में पोलिंग बूथ के बाहर 2 पक्षों में झगड़ा, वही निहयावाला रोड में कार में तोड़फोड़

October 16, 2024

पंचायत चुनाव के दौरान माइसरखाना में पोलिंग बूथ के बाहर 2 पक्षों में झगड़ा, वही निहयावाला रोड में कार में तोड़फोड़

बठिंडा: जिले में आयोजित हो रही पंचायत चुनावों के दौरान दो स्थानों में तकरारबाजी व माहौल खराब करने की शिकायत दर्ज की गई है। इसमें मौड़ के नजदीक गांव माइसरखाना में लाइन में लगे दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया जिसे पुलिस ने कुछ समय में ही नियंत्नण में ले लिया। वही गोनियाना के नजदीक अकलिया में कुछ शरारती तत्वों ने एक कार से तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने की कोशिश की जिसमें पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल एक विडियो के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार पहले मामले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माइसरखाना में पंचायत चुनाव को लेकर पोलिंग बूथ बनाया गया था। यहां वोटिंग धीमी होने के चलते लाइन में लगे कुछ लोगों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि अंदर पोलिंग बूथ में कैपचिरंग हो रही है। इसके बाद वहां खड़े दो उम्मीदवारों के समर्थकों में कहासुनी व झगड़ा होने लगा।

सूचना मिलते ही पुलिस टीमों व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्नण में लिया व मामले को गंभीर होने से रोक लिया। दूसरा मामला अकलिया कला-निहयावाला रोड पर सामने आया जहां पोलिंग बूथ से करीब एक किलोमीटर दूर खड़ी एक कार में आधा दर्जन से अधिक नौजवानों ने लाठियों व राड से वार तक तोड़फोड़ की। इस दौरान कार में कोई भी नहीं था बल्कि कार साइड में खड़ी थी। इसे लेकर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया में उक्त विडियो वायरल कर चुनाव में दो पक्षों के झगड़े की बात कही जिसके बाद मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरंभिक जांच में मामले में कार से तोड़फोड़ करने वाले छह में से तीन लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जबकि अन्य लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएसपी क्राइम कर्मजीत सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है व जल्द ही इसमें माहौल खराब करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें