Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

किशनपुरा चौक के पास स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा खंभे से टकराया, कई बच्चे गंभीर रूप से घायल, शराब के नशे में था ड्राइवर

April 22, 2024

किशनपुरा चौक के पास स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा खंभे से टकराया, कई बच्चे गंभीर रूप से घायल, शराब के नशे में था ड्राइवर

जालंधर। आज सुबह-सुबह जालंधर के किशनपुरा चौक के पास सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा खंभे से टकरा गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में 3 से 4 बच्चे घायल हो गये। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक नशे में था। हादसे के दौरान दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।

पुलिस लगातार स्कूली बसों को चेक कर उन पर लगा रही जुर्माना
जालंधर पुलिस लगातार स्कूली बसों को चेक करने के साथ उन पर जुर्माना भी लग रही है ताकि विद्यार्थियों को हादसों से बचाने के साथ किसी परिस्थिति में उनको सुरक्षित निकाला जा सके। वहीं दूसरी ओर ऑटो और ई रिक्शा में जाने वाले विद्यार्थियों के सुरक्षा पैमाने क्या है इसकी और कोई ध्यान नहीं देता। जिसमें विद्यार्थियों की जिंदगियां खतरे में डालकर ऑटो चालक निकलते हैं कई लोगों पर वह शराब के नशे में भी पाए गए हैं।

क्यों नहीं ऑटो चालकों का होता है टैस्ट
पुलिस बड़े-बड़े स्कूलों की बसों की ड्राइवर का टेस्ट भी लेते हैं जबकि ऑटो चालकों के साथ ऐसा नहीं है। परिजनों को पता ही नहीं होता कि वह जिन वाहनों से बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं वह सुरक्षित है भी या नहीं। यह सुरक्षित करना पुलिस का काम है की स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वहां सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हो। तो हादसों को रोका जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें