Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले मुट्ठीभर परिवार Punjab का पैसा लूट रहे थे, लेकिन अब Punjab में AAP की ईमानदार सरकार है: Arvind Kejriwal

January 14, 2024

पहले मुट्ठीभर परिवार Punjab का पैसा लूट रहे थे, लेकिन अब Punjab में AAP की ईमानदार सरकार है: Arvind Kejriwal

जालंधर: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पीएसपीसीएल को लाभ कमाने वाले विभाग में ले जाने के लिए पंजाब की मान सरकार की सराहना की। उल्लेखनीय है कि पीएसपीसीएल (पंजाब स्टेट पावर कापोर्रेशन लि.) ने सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में 564 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 1,880 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। पीएसपीसीएल को मदद करने वाले मुख्य कारक हैं पछवाड़ा कोयला खदान, राज्य के स्वामित्व वाले 2 बिजली संयंत्र – लहरा मोहब्बत का गुरु हरगोबिंद थर्मल् प्लांट और रूपनगर का गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल पावर प्लांट, जल विद्युत संयंत्रों में बिजली उत्पादन में वृद्धि एवं आप सरकार द्वारा सबसिडी का समय पर भुगतान आदि।

इससे जाहिर होता है कि सार्वजनिक क्षेत्रों में सुधार के लिए मान सरकार के लगातार प्रयास रंग ला रहे हैं और पंजाब के बिजली विभाग का मुनाफे में आना उनकी सफलता का उदाहरण है। इस सफलता के लिए मान सरकार की सराहना करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएसपीसीएल के 564 करोड़ रुपए के मुनाफे की खबर साझा की और एक्स (ट्वीटर) पर लिखा, ‘अब तक मुट्ठी भर परिवार पंजाब का सारा पैसा लूट रहे थे। जनता असहाय थी। लेकिन आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार के सत्ता में आने से चीजें तेजी से बदलने लगीं। इन लोगों (पिछली सरकारों और पारंपरिक राजनेताओं) ने पंजाब को 75 सालों तक लूटा। इसे बदलने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन अब सब कुछ ठीक हो जाएगा।’

आपके नक्शे-कदम पर चल कर रहे हैं ईमानदार और पारदर्शी राजनीति : सीएम भगवंत मान
सोशल मीडिया एक्स पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल को लिखा, ‘आपने देश में ईमानदार और पारदर्शी राजनीति की मशाल जलाई। पंजाब आज उसी मशाल से रोशनी ले रहा है। मान ने कहा कि पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल के नक्शेकदम पर चल रही है और राज्य के आम लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक क्षेत्रों को मजबूत कर रही है।’ मान ने एक बार फिर पंजाब में अकेले आम चुनाव लड़ने का संकेत दिया और कहा कि आप राज्य की सभी 13 लोगों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें