Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की रेड, 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग

May 7, 2026

Punjab News: IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की रेड, 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग

पंजाब डेस्क: मोहाली के खरड़ स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक आईटी सेक्टर से जुड़े कर्मचारी के फ्लैट पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फ्लैट की 9वीं मंजिल से नकदी से भरा बैग नीचे फेंक दिया गया, जिसे नीचे मौजूद एक ड्राइवर ने तुरंत उठाकर फरार होने की कोशिश की।

सूत्रों के अनुसार, एजेंसी की टीम जैसे ही वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी पहुंची, फ्लैट में मौजूद लोगों ने जल्दबाजी में बड़ी मात्रा में नकदी छिपाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पैसों से भरा बैग पहले लाल रंग के बैग में रखा गया था, जिसे बाद में सफेद बैग में डालकर नीचे फेंका गया। नीचे गिरते ही बैग फट गया और ₹500 के नोटों की गड्डियां जमीन पर बिखर गईं।

टीम ने ड्राइवर को पीछा कर पकड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीचे पहले से मौजूद ड्राइवर ने तुरंत बैग उठाया और सफेद रंग की कार में बैठकर निकलने की कोशिश की। हालांकि केंद्रीय एजेंसी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान बैग से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

सोसाइटी में मचा हड़कंप

घटना के बाद पूरी सोसाइटी में भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खरड़ के डीएसपी ईशांत सिंगला के निर्देश पर पुलिस टीम ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की। थाना खरड़ सिटी के एसएचओ अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें…

आगे की जांच जारी

फिलहाल केंद्रीय एजेंसी की ओर से मामले पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शुरुआती जांच में नकदी के स्रोत और उससे जुड़े संभावित लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें