Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फगवाड़ा: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

July 15, 2026

फगवाड़ा: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

फगवाड़ा: फगवाड़ा के शुगर मिल चौक पर एक साइकिल सवार बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था, जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक बुजुर्ग की पहचान दिलबाग सिंह निवासी बाबा गदियां फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन का चालक फरार है। इस हादसे के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया और जाम में फंसे एक ट्रक और कार के बीच भी टक्कर हो गई। लुधियाना से फगवाड़ा की ओर आ रहा ट्रक जाम के कारण अचानक रुका और इसी दौरान उसने एक कार को साइड मार दी। फिर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।

📍 Location: Phagwara (Phagwara)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें