Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा से आए बुजुर्ग NRI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

October 21, 2024

कनाडा से आए बुजुर्ग NRI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना: शहर के ओमेक्स रेजीडेंसी में रात करीब 10:45 बजे 58 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बता दें कि, मृतक व्यक्ति 13वीं मंजिल से गिर गया। उनके सिर में चोट लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ शव को देखने के लिए ओमेक्स रेजीडेंसी में रहने वाले लोग भी जमा हो गए। जिसके बाद बुजुर्ग को अस्पताल पहुँचाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम सिंदर सिंह है।

जानकारी के अनुसार सिंदर मूल रूप से गांव शहजादा का रहने वाला है। वह काफी समय से कनाडा में अपने परिवार के साथ रह रहा है। वह 3 दिन पहले ही भारत आया था और ओमेक्स रेजीडेंसी में एक फ्लैट में रुका था। आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि सिंदर अच्छे स्वभाव का था। उसकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ओमेक्स रेजीडेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। सिंधर का भाई शहजादा गांव में रहता है और उसे घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव को उनके हवाले कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें