Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने पंजाब में चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

May 25, 2024

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने पंजाब में चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

लुधियाना: पंजाब में मतदान के लिए एक सप्ताह रह गया। केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम ने राज्य में चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया और सभी जिलों के ऑब्जर्वरों, जिला चुनाव अधिकारियों, पुलिस कमिश्नरों व एसएसपीज के साथ बैठक की। केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम का नेतृत्व डिप्टी चुनाव कमिश्नर हृदेश कुमार ने किया। डिप्टी चुनाव कमिश्नर के साथ पंजाब और हरियाणा के विशेष एक्सपैंडेचर ऑब्जर्वर बी.आर. बालाकृष्णन, निर्वाचन आयोग के सचिव सौम्याजीत घोष, पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी, ए.डी.जी.पी.-कम-राज्य पुलिस नोडल अफसर एम.एफ. फारूकी व अन्य अधिकारी शामिल रहे।


भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने सभी चुनाव आब्जर्वरों, जिला निर्वाचन अधिकरी, पुलिस कमिशनरों, एसएसपीज एवं सीनियर अफसरों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर नशा, शराब और नकदी की गैर-कानूनी आवाजाही को रोकें। इसके लिए सीमाओं को पूरी तरह से सील किया जाए ताकि कोई भी अवैध सामग्री दूसरे राज्यों से पंजाब में न आए और एक जिले से दूसरे जिले में न पहुंच सके। उन्होंने कहा कि शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर नाकेबंदी की जाए। निर्वाचन आयोग की टीम ने अंतर्राष्ट्रीय सरहद के नजदीक ड्रोन गतिविधि पर नजर रखने के लिए चौकसी बढ़ाई जाए।

निर्वाचन आयोग की टीम ने अधिकारियों को स्वतंत्न, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान को यकीनी बनाने की अपील की। टीम ने जिला निर्वाचन अफसरों को यह भी हिदायत की कि वोट वाले दिन 1 जून को गर्मी के कारण अधिक से अधिक वोटिंग प्रतिशत को यकीनी बनाने के लिए वोटरों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किये जाएं। उन्होंने कहा कि हर मतदान केंद्र पर पंखे, कूलर, शैड, मीठा पानी, नींबू पानी और ओ.आर.एस. पैकेट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने टीम को भरोसा दिया कि वह 1 जून को मतदान को सुचारू और पारदर्शी ढंग के साथ करवाना यकीनी बनाऐंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें