Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moga : खेत में मोटर चेक करने गए इलेक्ट्रिशियन से मारपीट, दो पर केस

August 22, 2026

Moga : खेत में मोटर चेक करने गए इलेक्ट्रिशियन से मारपीट, दो पर केस

Electrician assaulted while going to check a motor : मोगा। गांव धल्लेके में खेत की खराब मोटर चेक करने गए एक इलेक्ट्रिशियन से दो लोगों द्वारा मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। थाना सदर पुलिस ने घायल अंग्रेज सिंह के बयानों और जांच के बाद जंटा सिंह व अमोलक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था और पंचायत के माध्यम से समझौता हुआ था। पुलिस ने रंजिश को भी मामले की जांच में शामिल किया है। थाना सदर के सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने कहा कि अंग्रेज सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी गांव धल्लेके ने पुलिस  को दर्ज करवाए बयान में कहा कि वह इलैक्ट्रीशियन का काम करता है। 18 अगस्त को वह जगसीर सिंह निवासी गांव धल्लेके के सात उसके खेत में मोटर खराब होने कारण चेक करने के लिए गया था। जहां पर  आरोपी जंटा सिंह पुत्र अमोलक सिंह, अमोलक सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गांव धल्लेके की जमीन की वट्ट लगती है। जहां पर आरोपी जंटा सिंह, अमोलक सिंह ने उससे मारपीट की तथा घायल कर दिया।

उसे इलाज के लिए सिविल  अस्पताल दाखिल करवाया गया। अंग्रेज सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 में उसकी आरोपियों के साथ लड़ाई हो गई थीं। जिसका पंचायत ने राजीनामा भी करवा  दिया था। उसी रंजिश के चलते फिर उसके साथ हमला किया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच  के बाद जंटा सिंह व अमोलक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें