Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, नए साल की शुरुआत में मिलेंगी 11 लंबी छुट्टियां

Employees in Punjab will get 11 long holidays

Employees in Punjab will get 11 long holidays

चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें कि नए साल में कुल 11 ऐसे अवसर बनेंगे, जब लगातार तीन दिन या उससे ज्यादा की छुट्टियां मिलेंगी। इसकी वजह यह है कि इस बार कई प्रमुख त्योहार शुक्रवार और सोमवार को पड़ रहे हैं, जिससे शनिवार-रविवार मिलाकर लंबा अवकाश बन रहा है।

जानकारी के अनुसार, 2026 में छह त्योहार शुक्रवार को और पांच त्योहार सोमवार को होंगे। इससे वीकेंड के साथ छुट्टियों का आनंद दोगुना हो जाएगा। हालांकि, इस दौरान पांच सरकारी छुट्टियां ऐसी भी हैं जो रविवार के दिन पड़ रही हैं।

साल में सिर्फ 244 दिन खुलेंगे सरकारी दफ्तर

कैलेंडर के हिसाब से देखा जाए तो 2026 में सरकारी कार्यालय पूरे 365 दिनों में से केवल 244 दिन ही कार्य करेंगे। बाकी दिन रविवार, शनिवार और सरकारी अवकाश के कारण बंद रहेंगे।

जनवरी से होगी छुट्टियों की शानदार शुरुआत

साल की शुरुआत में ही लंबी छुट्टी का मौका मिलेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी सोमवार को होने के कारण 24 जनवरी (शनिवार), 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (सोमवार) तक लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा।

ये भी पढ़ें: Amritsar News: शराब के ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारी की हालत नाजुक

मार्च-अप्रैल में भी मिलेंगे ब्रेक

मार्च में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस 23 मार्च सोमवार को पड़ेगा। ऐसे में 21 मार्च (शनिवार) और 22 मार्च (रविवार) के साथ तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।

इसके अलावा अप्रैल में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे (शुक्रवार) है, जिसके बाद 4 और 5 अप्रैल को शनिवार-रविवार होने से लगातार तीन दिन का अवकाश बनेगा। कुल मिलाकर, 2026 पंजाबियों के लिए काम के साथ-साथ आराम, यात्रा और पारिवारिक समय बिताने के कई सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है।

Exit mobile version