Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़: फायरिंग केस का मुख्य आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार

July 10, 2026

अमृतसर में पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़: फायरिंग केस का मुख्य आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार

पंजाब डेस्क: अमृतसर के जंडियाला गुरु में हाल ही में एक घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को महज 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

पैर में गोली लगने के बाद आरोपी काबू

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ रूपी निवासी ज्योतिसर के रूप में हुई है। गुप्त सूचना मिलने पर थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने जानियां मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। बाइक पर पहुंचे आरोपी को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .30 बोर की पिस्टल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

जेल में हुए विवाद से जुड़ा है मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी घटना जेल के भीतर हुए एक विवाद का नतीजा थी। जानकारी के अनुसार, जिला जेल अमृतसर में बंद बलजीत सिंह उर्फ भुल्ली और साजन उर्फ काना के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद कथित तौर पर साजन ने अपने साथियों के जरिए जंडियाला गुरु के शेखूपुरा मोहल्ले में फायरिंग करवाई।

ये भी पढ़ें…

नामजद आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को नामजद किया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें