Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़: पैर में गोली लगने से आरोपी घायल

June 25, 2026

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़: पैर में गोली लगने से आरोपी घायल

पंजाब डेस्क: बटाला में पुलिस और एक गैंगस्टर गिरोह के सदस्य के बीच मं आज मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में हिरासत में ले लिया गया और सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया। अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कारोबारी के घर पर हुई थी फायरिंग

कुछ दिन पहले न्यू टॉप सिटी कॉलोनी, कादियां रोड स्थित एक कपड़ा व्यापारी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। देर रात हुई इस वारदात में बाइक सवार हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जो घर के गेट और दीवारों पर लगीं। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।

रंगदारी मांगने का आरोप

पीड़ित कारोबारी ने आरोप लगाया था कि उसे लंबे समय से एक गैंगस्टर अमन आंडा की ओर से धमकी भरे कॉल और वॉइस मैसेज मिल रहे थे। उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की जा रही थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

Batala Encounter
Batala Encounter

SIT जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने बलदेव सिंह नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी भूमिका फायरिंग की घटना में सामने आई।

ये भी पढ़ें…

हथियार बरामदगी के दौरान अचानक फायरिंग

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल उसने गांव उधनवाल के पास नहर किनारे छिपा रखा है। जब पुलिस उसे बरामदगी के लिए मौके पर ले गई, तो उसने हथियार निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे काबू कर लिया गया।

ये भी पढ़ें…

अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया, जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अस्पताल को सुरक्षा घेरे में लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें