Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीरा में एसटीएफ और नशा तस्करों की मुठभेड़, दो की मौत व एक गंभीर घायल

January 10, 2024

जीरा में एसटीएफ और नशा तस्करों की मुठभेड़, दो की मौत व एक गंभीर घायल

फ़िरोज़पुर : जीरा में नवी तलवंडी एनएस 54 हाईवे पर पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच हुई झड़प में दो ड्रग तस्करों की मौत की खबर है और एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जीरा में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की ड्रग तस्करों से मुठभेड़ हुई। दौरान नशा तस्करों ने एसटीएफ पर फायरिंग कर दी। टीम की जवाबी कार्रवाई के दौरान तीन नशा तस्करों को गोली लग गई, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. हर्ष वर्मा ने बताया कि पुलिस 3 नशा तस्करों को घायल हालत में सिविल अस्पताल जीरा लेकर आई थी, जिनमें से गोरा और संदीप मुंडी को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं तीसरे घायल अनमोल को इलाज के लिए फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें