Encounter in Punjab: पंजाब पुलिस ने ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि, पंजाब पुलिस को आज सुबह आरोपियों के बारे में विशेष सूचना मिली कि आरोपी राजासांसी के इलाके में घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए और एसएचओ छेहरटा की पुलिस पार्टियां गठित की गईं।
जब एसएचओ छेहरटा ने आरोपी की मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के सिर पर लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी।
#WATCH पंजाब | अमृतसर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने आज राजासांसी इलाके में मुठभेड़ की। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी गुरसिदक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, जब SHO छेहरटा ने मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने… pic.twitter.com/18PUMM7GUz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई जिससे आरोपी गुरसिदक घायल हो गया। अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।एचसी गुरप्रीत सिंह और गुरसिदक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।