Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाक बॉर्डर पर तस्करों से मुठभेड़: 20 पैकेट हैरोइन, 2 पिस्टल, 242 राऊंड गोलियां बरामद

February 19, 2023

पाक बॉर्डर पर तस्करों से मुठभेड़: 20 पैकेट हैरोइन, 2 पिस्टल, 242 राऊंड गोलियां बरामद

गुरदासपुर/अमृतसर : भारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरदासपुर में शनिवार सुबह बीएसएफ और पाक तस्करों में मुठभेड़ हो गई। पाक तस्कर हैरोइन और हथियारों की तस्करी की कोशिश कर रहे थे और पाइप के जरिए यह खेप तारों के पार पहुंचा ही रहे थे कि जवानों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद तस्कर फरार हो गए। इसके बाद संदिग्ध क्षेत्र में जवानों ने सर्च अभियान चलाया तो कंटीले तार के पास 12 फीट लंबा पाइप मिला। इसके जरिए हैरोइन और हथियारों की खेप भेजी जा रही थी। हैरोइन और हथियारों की खेप कपड़े में बंधी हुई थी। जब उसे खोला गया तो उसमें से 20 पैकेट हैरोइन, 2 पिस्टल, 6 मैगजीन, 242 राऊंड भी बरामद हुए।

डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि 113वीं बटालियन की बीओपी टाऊन (डेरा बाबा नानक) यूनिट के जवान गश्त पर थे। इसी दौरान हलकी धुंध के बीच सुबह 5:30 बजे जवानों को बॉर्डर पर कंटीली तार पर कुछ हलचल दिखी। जवान अलर्ट हुए और जोरदार ललकार दी। इसके बाद भी हरकत नहीं रुकी तो जवानों ने फायरिंग कर दी। तस्कर ज्यादा देर नहीं टिक सके और पाकिस्तान सीमा में भाग गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें