Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजली का स्विच ऑन करते ही हुआ धमाका, 6 मंजिला हौजरी फैक्टरी में भीषण आग

January 31, 2024

बिजली का स्विच ऑन करते ही हुआ धमाका, 6 मंजिला हौजरी फैक्टरी में भीषण आग

सवेरा न्यूज;लुधियाना शहर के अंदरूनी क्षेत्र हजूरी रोड पर मंगलवार सुबह 6 मंजिला हौजरी फैक्टरी में आग लग गई। कहा जा रहा है कि मंगलवार सुबह आए फैक्टरी के कर्मियों ने जैसे ही बिजली का स्विच ऑन किया तो जबरदस्त धमाका हुआ और उससे उठी चिंगारियों के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड को गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन जगह तंग और अतिक्र मण की वजह से फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कत आई। आखिरकार फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों में तकरीबन 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड से फैक्टरी की ऊपरी मंजिल की दीवारें टूट गई और पूरी बिल्डिंग को भी काफी नुक्सान पहुंचा, जिससे बिल्डिंग के गिरने का खतरा बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आवाजाही के लिए रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है।

यह अग्निकांड मंगलवार सुबह हजूरी रोड पर डी.एन. गर्ग हौजरी में हुआ। लोगों के मुताबिक मंगलवार सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे फैक्टरी के चार कर्मी आए। उन्होंने फैक्टरी खोलकर जैसे ही बिजली के लिए स्विच ऑन किया, उसमें जोरदार धमाका हुआ, जिससे निकली चिंगारियों से आग लग गई। फैक्टरी कर्मियों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के दुकानदार इकट्ठे हो गए। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग पूरी तरह भड़क गई और विकराल रूप धारण कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें