पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि आज दोपहर सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के बाहर अचानक धमाका हो गया। इस विस्फोट की तेज आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। घटना के तुरंत बाद पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने इलाके में बढ़ाई सुरक्षा
धमाके के बाद चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है। भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया है। अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि विस्फोट के कारणों और संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...