Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर, लुधियाना और अमृतसर एरिया में बिक रही है विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट

August 19, 2024

जालंधर, लुधियाना और अमृतसर एरिया में बिक रही है विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट

चंडीगढ़: सिगरेट का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है लेकिन विदेशी ब्रांड की आड़ में बिक रही नकली सिगरेट पीने से जान पर भी बन सकती है। जानकारी है कि पिछले काफी समय से जालंधर, लुधियाना और अमृतसर एरिया में विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बिक रही है। लोग विदेशी ब्रांड के चक्कर में नकली सिगरेट का सेवन कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि यह सिगरेट जालंधर के आसपास के एरिया में तैयार की जा रही है और एक पिकअप वैन के जरिए तीनों जिलों में इस सिगरेट की सप्लाई की जा रही है। खोखों पर सिगरेट खरीदने आने वालों को खोखा संचालक ही विदेशी ब्रांड की सिगरेट ट्राई करने के लिए कहकर सिगरेट की प्रोमोशन करते हैं। खोखा संचालकों को नकली विदेशी ब्रांड की सिगरेट पर मोटा मार्जिन दिया जा रहा है ताकि वह लोगों को उक्त सिगरेट की आदत लगवा सकें और मार्किट में विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट की मोनोपॉली बन पाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें