Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश भर के टोल प्लाजा को 3 घंटो के लिए किसानों ने किया फ्री

January 5, 2023

प्रदेश भर के टोल प्लाजा को 3 घंटो के लिए किसानों ने किया फ्री

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के द्वारा आज दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रदेशभर के टोल प्लाजा पर्ची मुक्त किए गए हैं। किसानों ने कहा कि जब सरकार नए वाहनों पर रोड टैक्स वसूलती है तो टोल प्लाजा बनाना अवैध है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के राज्य सचिव बठिंडा शिगारा सिंह मान ने बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब में अलग-अलग जगहों पर टोल प्लाजा लगाना बिल्कुल गलत है। क्योंकि सरकार पहले से ही वाहनों से टैक्स वसूलती है। इन टोल प्लाजो से मुक्ति दिलाने के लिए जब रही रणनीति बनाई जा रही है।

फिलहाल 12 से 3 बजे तक इन टोल प्लाजा की पर्चियों को मुक्त करा दिया गया है। मोर्चे पर बोलते हुए शरारा सिंह मान ने कहा कि मोर्चा पूरे जोरों पर है। जो किया जा रहा है वह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे लिए संघर्ष कर रहे हैं। शराब की फैक्ट्री को लेकर किसानो की तरफ से आर पार की लड़ाई लड़ी जा रही है। इस फैक्ट्री को हर हाल में बंद रखेंगे क्योंकि इस फैक्ट्री ने वहां के पानी को प्रदूषित कर दिया है। लोग बिमारियों हो शिकार हो रहे हैं।
यह हवा को प्रदूषित करने में बड़ी भूमिका निभा रही है। इस मामले को लेकर सरकार लगातार बैठकें कर रही है लेकिन कहीं न कहीं भगत कारपोरेट घरानों के पक्ष में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मोर्चा उठाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाने के बावजूद इस कारखाने को बंद करा दिया जाएगा। किसानों ने हर हाल में कहा कि किसानों के भूसे का धुआं किसी को दिखाई नहीं दे रहा है।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें