Site icon Dainik Savera Times

जालंधर: Phagwara-Delhi Highway करेंगे जाम, किसानों का ऐलान

block Phagwara-Delhi Highway

block Phagwara-Delhi Highway

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID20260805140334.mp4

जालंधर: जालंधर में किसान नेताओं ने प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आज प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान मनजीत रॉय ने कहा कि शुगर मिल की ओर से पंजाब के किसानों का गन्ने का काफी बकाया अभी भी बाकी है। इस मामले को लेकर उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वह किसानों की गन्ने की बकाया राशि और प्रति क्विंटल कीमत का भुगतान जल्द भुगतान करें।

ऐसे में अगर जल्द उनकी बकाया राश का भुगतान नहीं किया जाता तो वह 20 अगस्त को फगवाड़ा-दिल्ली हाईवे जाम करेंगे। उन्होंने बताया कि 2021-22 का लगभग ₹27.84 प्रति क्विंटल (फगवाड़ा मिल द्वारा) और इस सीजन के 2025-26 में ₹68.50 प्रति क्विंटल (फगवाड़ा मिल द्वारा) और साथ ही दूसरी मिलों द्वारा ₹41.60 प्रति क्विंटल की कटौती की गई थी। जिसके लिए अभी तक पैसे का भुगतान नहीं किया गया है।

किसान नेता का कहना है कि वह लंबे समय से भुगतान करने की अपील कर रहे है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने घोषणा की कि इस मामले को लेकर 10 तारीख को कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा और ऐसे में अगर मसला हल नहीं हुआ, तो वह 20 अगस्त को फगवाड़ा मंडी में किसानों द्वारा एक बड़ी सभा की जाएगी, जिसके बाद हाईवे की ओर मार्च करते हुए हाईवे जाम किया जाएगा।

Exit mobile version