Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रशासन की अनदेखी खिलाफ किसान करेंगे 26 जुलाई को राजपुरा हाईवे जाम

July 26, 2024

प्रशासन की अनदेखी खिलाफ किसान करेंगे 26 जुलाई को राजपुरा हाईवे जाम

पटियाला: भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के जिला पटियाला की जिला कमेटी की मीटिंग जिला प्रधान रणजीत सिंह सवाजपुर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 150 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में सूबा जनरल सैक्ट्री सुखविन्दर कौर जलाल विशेष तौर पर शामिल हुए। मीटिंग में मोर्चे की मजबूती के लिए विचार किया गया, जिसमें मोर्चा के बिजली के बुरे प्रबंधों संबंधी बताया गया कि प्रशासन की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मीटिंग में फैसला किया गया कि मोर्चा के नेताओं की तरफ से किए फैसले अनुसार इस मसले पर 26 जुलाई को 12 से लेकर 4 बजे तक गगन चौक राजपुरा में सड़क पर जाम किया जाएगा। एक अगस्त को मांगों के संबंध में तहसीलों और जिला स्तर पर केंद्र सरकार के पुतले जलाए जाएंगे और नए कानूनों की कापिया जलाई जाएंगी। उस के बाद में 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च किए जाएंगे। मीटिंग में सूबा नेता सतवंत सिंह वजीदपुर, सूबा प्रैस सचिव डाक्टर जरनैल सिंह कालेके, जिला प्रधान रणजीत सिंह सवाजपुर, गुरनाम सिंह ढैंठल, विकरमजीत सिंह अरनो ने अपनी अपने विचार रखे। मीटिंग में जगतार सिंह बरसट, अजैब सिंह नत्थूमाजरा, जगजीत सिंह, सुरिदर सिंह ककराला, काका सिंह, जरनैल सिंह, इन्दरमोहन सिंह, बलजिन्दर सिंह ढींडसा, मनजीत कौली, यादविन्दर सिंह कूका, पलजीत सिंह भादसों, इंद्रजीत, अवतार सिंह, प्रगट सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें