Father-Son Killed as Car Crashes into Overloaded Trailer : मोगा। पंजाब के मोगा जिले में बरनाला-मोगा हाईवे पर बधनी कलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत दो लोगों की मौत हो गई।
परिवार हरियाणा के सिरसा में शादी समारोह में शामिल होकर ऑल्टो कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि आगे चल रहे ओवरलोड ट्राले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही कार उससे टकरा गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में भारत भूषण गांधी निवासी वार्ड नंबर-8, सरकारी स्कूल के पास, लोहियां खास, जिला जालंधर ने बताया कि वह अपने भाई प्रदीप कुमार गांधी, पत्नी प्रियंका गांधी, बेटे नवजोत गांधी और माता राधा रानी के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर हरियाणा के सिरसा से लौट रहे थे।

