Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Faridkot के चौकी गौलेवाला में महिला सब इंस्पेक्टर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

May 5, 2023

Faridkot के चौकी गौलेवाला में महिला सब इंस्पेक्टर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

फरीदकोट (सूरज): फरीदकोट जिले के गौलेवाला गांव में पुलिस चौकी में अचानक चली गोली से महिला सब इंस्पेक्टर जोगिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने बताया कि चौकी गौलेवाला में तैनात सब इंस्पेक्टर जोगिंदर कौर की सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनके सीने में जा लगी। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला रात करीब डेढ़ बजे का है, जिसकी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें