few minutes of rain, hours of trouble : जालंधर। शहर में चंद मिनट की बारिश ने सड़क व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। सर्विस लेन में जलभराव होने से सड़क तालाब में बदल गई और गहरे गड्ढों में वाहन फंसने लगे। पानी भरने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद यही हालात बन जाते हैं, जिससे रोज हादसों का खतरा बना रहता है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की ओर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जालंधर को स्मार्ट सिटी में 11 नंबर पर दर्जा दिया गया है हालात यह है कि चंद मिनट बरसात होने पर कई इलाक़ों में पानी जमा हो जाता है। बरसात के कारण ट्रांसपोर्ट नगर सर्विस लाइन पर पानी के जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस लाइन सड़क पर पानी के जमा होने के कारण राहगीरों को गड्ढों नजर नहीं आते वाहन फंस जाते और दोपहिया वाहन चालक गिरने से घायल हो जाते हैं। राहगीरों का कहना है कि बीते कई महीनों से यह परेशानी बनी हुई संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते लोगों ने मांग की है इस रोड को जल्द ठीक करवाया जाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...