Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधरः फगवाड़ा लॉ गेट में तेज रफ्तार वाहन को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर चले ईंट-पत्थर, एक घायल

August 20, 2026

जालंधरः फगवाड़ा लॉ गेट में तेज रफ्तार वाहन को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर चले ईंट-पत्थर, एक घायल

जालंधरः फगवाड़ा लॉ गेट इलाके में देर रात तेज रफ्तार वाहन को धीमी गति से चलाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया। महिला गार्ड काजल ने बताया कि देर रात एक तेज रफ्तार कार चालक को उन्होंने वाहन की गति कम करने को कहा। इस बात को लेकर चालक ने उनके साथ बहसबाजी की और वहां से चला गया। काजल के अनुसार कुछ समय बाद वही वाहन चालक दर्जनों अज्ञात युवकों के साथ मौके पर पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा।

स्थिति बिगड़ती देख अन्य सिक्योरिटी गाडों ने महिला गार्ड को पीछे कर दिया और युवकों तथा सिक्योरिटी गाडों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। काजल ने बताया कि उन्होंने चहेड़ चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। उनके अनुसार कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बिना कार्रवाई किए वापस चली गई। जिसके बाद 30 से 35 अज्ञात युवकों द्वारा सिक्योरिटी गाडों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने और ईंटें व कांच की बोतलें बरसाने गई।

इस घटना में एक सिक्योरिटी गार्ड विशाल घायल हो गया। वहीं महिला सिक्योरिटी गार्ड ने अज्ञात युवकों द्वारा 3 फायर किए जाने का भी आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

जांच अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही गोली चलने की बात सामने आ सकती है। लॉ गेट के सेक्रेटरी गुरविंदर सिंह मुल्तानी ने आरोप लगाया कि लॉ गेट में भाटिया पीजी के नाम से पीजी चलाने वाला व्यक्ति भी इस घटना में शामिल है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सिविल अस्पताल पहुंचे एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को लॉ गेट में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। जब उनसे फायरिंग के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इसके बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। मामले की जांच के बाद ही फायरिंग की पुष्टि या उसके संबंध में कोई जानकारी दी जा सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें