Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

7 जनवरी 2024 को होगी वोटर सूचियों की अंतिम प्रकाशना, DC ने 18 वर्ष की आयु के युवाओं से वोट बनवाने की करी अपील

December 12, 2023

7 जनवरी 2024 को होगी वोटर सूचियों की अंतिम प्रकाशना, DC ने 18 वर्ष की आयु के युवाओं से वोट बनवाने की करी अपील

जालंधर: राज्य चुनाव आयोग ने वर्ष 2024 में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए वोटर सूची की सुधाई एवं प्रकाशना संबंधी समय सारिणी जारी की है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 11 से 18 दिसंबर 2023 तक वोटर सूचियां तैयार कर ली जाएंगी, जबकि वोटर सूचियों की प्रारंभिक प्रकाशन 20 दिसंबर 2023 को होगी।

उन्होंने आगे बताया कि वोटर सूचियों के संबंध में लोगों से दावे एवं एतराज 21 से 29 दिसंबर 2023 तक प्राप्त किए जाएंगे तथा प्राप्त दावे/एतराज का निपटारा 5 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। इसके बाद 7 जनवरी 2024 को वोटर सूचियों की अंतिम प्रकाशना की जाएगी।

सारंगल ने जिले के योग्य नागरिकों विशेषकर युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक वयस्क को अपना वोट अवश्य बनवानी चाहिए। उन्होंने अपील की कि जिन लोगों की वोट नहीं बनी है, वे अपनी वोटर जरूर बनवाएं। डिप्टी कमिश्नर ने चुनाव स्टाफ को निर्देश दिए कि इस काम को पूरी पारदर्शिता के साथ एवं समय पर पूरा किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें