पंजाब डेस्क: अजनाला पुलिस ने पंजाबी सिंगर रामी रंधावा के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने के आरोप में FIR दर्ज की है। रामी रंधावा अमृतसर के अजनाला इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई उस समय की जब उनके द्वारा 13 दिसंबर को शेयर किया गया एक वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो में रामी रंधावा ने हथियारों से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “जिस तकिये के सहारे मैं सोता हूं, उसकी हिस्ट्री और एक और कॉल। रामी रंधावा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि किसी सरदार को सिर देकर बुलाना आसान नहीं है।
VD: CM Nayab Saini के नेतृत्व की तारीफ, Sunita Duggal का बयान
पुलिस की शिकायत में क्या लिखा गया
अजनाला पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 223 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत ASI कवलजीत सिंह की तरफ से की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें एक मुखबिर से जानकारी मिली थी कि रंधावा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। जब उन्होंने खुद फेसबुक अकाउंट की जांच की, तो वीडियो की पुष्टि हुई।
ASI कवलजीत सिंह ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर हथियार दिखाना अपराध है और इससे समाज में डर फैल सकता है।

जांच में क्या सामने आया
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई गई बंदूकें कानूनी हैं या अवैध। इसके लिए रंधावा के हथियारों के लाइसेंस और रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे व्यक्ति आम नागरिक हो या सेलिब्रिटी।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, लाखों में है सैलरी
फिलहाल, रामी रंधावा की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वायरल वीडियो अब भी उनके फेसबुक पेज पर मौजूद है।