पंजाब डेस्क: सेक्टर-22 स्थित मोबाइल मार्केट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि अचानक एक दुकान की पहली मंज़िल पर भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग दुकानों से बाहर निकल आए।
मौके पर पहुंचीं दमकल की 3 गाड़ियां
सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सतर्क
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दमकल की टीमें आग पर काबू पाने के अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं और जल्द से जल्द स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...