Last Updated: November 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mohali News: मेन बाजार में लगी भीषण आग, एक मकान सहित जले दो दुकान, हुआ भारी नुकसान

February 18, 2025

Mohali News: मेन बाजार में लगी भीषण आग, एक मकान सहित जले दो दुकान, हुआ भारी नुकसान

Mohali News: डेराबस्सी के मेन बाजार में कृष्णा मंदिर के समीप सुबह दुकानों और एक मकान में अचानक आग लग गई। बता दे कि ये आग इतनी भयानक थी कि जिसमे चार कमरों और दो दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग की लपटों ने सामने की तीन दुकानों को भी बहुत नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया व एक क्यूआरवी मौके पर पहुंची और करीब ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वही आग का कारण बिजली तारों में शॉट सर्किट बताया गया है।

चार कमरों और दो दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह खाक

जानकारी मुताबिक हादसा सुबह करीब 6:00 बजे राकेश अचिंत के मकान में हुआ जिसमें दो दुकानों समेत कुल 6 कमरे और लॉबी और एक राधा कृष्ण का प्राचीन मंदिर भी है। सूचना मिलने पर मकान मालिक राकेश अचिंत ने करीब सात बजे फायर ब्रिग्रेड को सूचित किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

शॉर्ट सर्किट से हुआ बड़ा हादसा

गिफ्ट शॉप सहित खाली हुई दुकान की लकड़ी के काउंटर समेत फिटिंग तबाह हो गई। दोनों दुकानों के पीछे दो स्टोर हैं जिसमें काफी सामान पड़ा था, वो भी जलकर तबाह हो गया। बता दें कि समय रहते किराएदार परिवार अपने छोटे बच्चे के साथ बाहर निकल आया। राकेश अचिंत ने बताया कि स्टोर में ही कहीं शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे आग फैली। उन्होंने 12 लाख से अधिक का नुकसान बताया है। बाजार की ओर निकली लपटों में बगल व सामने की दुकानों को नुकसान पहुंचा।

गनीमत रही कि यह हादसा दिन में नहीं हुआ, नहीं तो दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण छोटी गाड़ी भी बाजार में नहीं घुस पाती और नुकसान ज्यादा होता।
सीनियर फायर अफसर महेंद्र धीमान ने बताया कि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और एक ब्राउज़र इस्तेमाल किया गया जबकि एक क्यूआरवी का भी इस्तेमाल किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें