Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शोरूम में देर रात लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

April 23, 2024

शोरूम में देर रात लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

गुरदासपुरः (अवतार सिंह)। गुरदासपुर के बटाला से एक आग लगने की ख़बर सामने आई है जहां देर रात को एक शोरूम में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। दरअसल आपको बता दें कि गुरदासपुर बटाला रोड पर स्थित राहुल होम शॉप पर रात को आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सारा सामान आग की चपेट में आ गया। जिसमें बच्चों के खिलौने, बेड, सोफे और फर्नीचर का काफी सामान था। वहीं, दुकान के मालिक ने बताया कि उन्हें रात 12.30 बजे फ़ोन आया था कि दुकान में आग लगी है। जिसके बाद वो तुरंत वहां पहुंचे तो देखें की आग की लपटों से दुकान जल रही थी। सूचना पाकर पहुंची बटाला और गुरदासपुर से करीब 15 दमकल विभाग की गाड़ियों ने 4 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें