Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजपुरा में आप नेता और लक्ष्मी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग

June 26, 2026

राजपुरा में आप नेता और लक्ष्मी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग

राजपुरा : राजपुरा-पटियाला रोड पर अंडरब्रिज के पास स्थित विधायक नीना मित्तल के करीबी आप नेता मशहूर लक्ष्मी प्रॉपर्टी डीलर रमेश पहूजा के दफ्तर में शुक्रवार को दिन-दिहाड़े फायरिंग होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो अज्ञात नकाबपोश युवकों द्वारा दफ्तर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ लगभग 8 राउंड फायर किए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ और दफ्तर का स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी राजपुरा के प्रभारी गुरसेवक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और डीवीआर को कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर एक्टिवा पर आए थे। एक युवक बाहर ही एक्टिवा स्टार्ट करके खड़ा रहा, जबकि उसका दूसरा साथी, जिसका मुंह ढका हुआ था, दफ्तर के अंदर दाखिल हुआ।

उसने वहां मौजूद महिला कर्मचारी से दफ्तर के मालिक रमेश पहूजा के बारे में पूछा। जब कर्मचारी लड़की ने बताया कि मालिक इस समय मौजूद नहीं हैं, तो हमलावर ने पिस्तौल निकालकर अंधाधुंध गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया। एस.एच.ओ. गुरसेवक सिंह ने बताया कि एक अज्ञात युवक, जिसने अपना चेहरा ढका हुआ था, प्रॉपर्टी के दफ्तर में गया और उसकी ओर से फायरिंग की गई। हमलावर द्वारा तकरीबन 5-7 फायर किए गए हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में एक ही युवक नजर आ रहा है।

पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है कि इस वारदात के पीछे कौन है और इसके क्या कारण थे। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इलाके की सुरक्षा को लेकर मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। जिक्रयोग हो कि लक्ष्मी प्रॉपर्टी डीलर के मालिक रमेश पहुजा राजपुरा के नामी प्रॉपर्टी डीलर में शुमार होने के साथ वह विधायक नीना मित्तल के भी करीबी हैं और उनका जो यह दफ्तर है बिल्कुल जज साहिबानों की रिहायश के पास है और मिनी सैक्ट्रीएट के बिल्कुल साथ सटा हुआ है और यहां सुबह से शाम तक काफी चहल-पहल होती है, जिससे चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि विधायक का करीबी ही सेफ नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें