Kapil Sharma News: कॉमेडियन और अभिनेता Kapil Sharma के घर के बाहर फायरिंग होने की खबरों के बीच पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया है। पुलिस ने साफ कहा है कि अभी तक जांच में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है और फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने अफवाह बताया मामला
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया और कुछ जगहों पर कपिल शर्मा के घर के बाहर गोलीबारी की खबर फैलाई जा रही थी, लेकिन अब तक की जांच में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल इस खबर को अफवाह माना जा रहा है। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें अभी तक किसी तरह की गोली चलने की पक्की जानकारी नहीं मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।
सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुरक्षा के तौर पर जांच जारी रखी गई है। पुलिस टीम ने कपिल शर्मा के घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। इन फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इलाके में कोई संदिग्ध गतिविधि हुई थी या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही तो नहीं हुई।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी में निष्कर्ष नहीं निकाला जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह खबर कैसे फैली और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है।
परिवार के साथ मुंबई में हैं कपिल शर्मा
जानकारी के अनुसार, कपिल शर्मा इस समय अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रहे हैं। घटना की खबर सामने आने के बाद इलाके की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
आपको बतादें कि कपिल शर्मा या उनसे जुड़ी किसी प्रॉपर्टी को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले कनाडा के सरे शहर में स्थित उनके मशहूर ‘Kap’s Cafe’ के बाहर भी कई बार गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। कनाडा में हुई इन वारदातों की जिम्मेदारी कुछ खालिस्तानी समर्थक तत्वों ने ली थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...