Site icon Dainik Savera Times

Punjab: जालंधर में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर फायरिंग, वीडियो आया सामने

Punjabi singer Jyoti Noora

Punjabi singer Jyoti Noora

पंजाब डेस्कः जालंधर में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। आरोपियों ने मकसूदां स्थित उनके नए घर के बाहर गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

इस घटना ने एक बार फिर कलाकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार एक युवक घर के बाहर आता है, गोलियां चलाता है और मौके से फरार हो जाता है।

ये भी पढे़ं :-

सूत्रों के अनुसार, हमला ज्योति नूरा के नए घर को निशाना बनाकर किया गया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह किसी तरह की चेतावनी या धमकी हो सकती है। पिछले कुछ समय से देश-विदेश में कई कलाकारों को धमकियां मिलने और उन पर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज बेहद स्पष्ट बताया जा रहा है, जो पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हो सकता है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version