Flood alert in Punjab : अमृतसर। पंजाब सहित जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही भारी वर्षा के कारण बाढ़ की आशंका के मद्देनज़र नेताओं और अधिकारियों के साथ दौरा किया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अजनाला से विधायक एवं पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज ड्रेनेज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ स्थित उज्ज नदी के बैराज का दौरा कर नदी में बढ़े जलस्तर और ताजा स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए धालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि पंजाब के गुरदासपुर और अमृतसर जिलों में बार-बार बाढ़ का कारण बनने वाली उज्ज नदी पर रणजीत सागर डैम की तर्ज पर शीघ्र एक नया बांध बनाया जाए, ताकि नदी के जल का उपयोग सिंचाई, पेयजल तथा अन्य घरेलू आवश्यकताओं के लिए भी किया जा सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल तथा पंजाब भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों द्वारा पिछले वर्ष बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए किए गए दावे और वादे केवल खोखले साबित हुए हैं। धालीवाल ने सवाल उठाया कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष द्वारा बाढ़ संभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के लिए नियुक्त नेताओं ने केंद्र सरकार से पंजाब के लिए कौन-सा बड़ा वित्तीय पैकेज मंजूर करवाया है, इसकी जानकारी जनता के सामने रखी जाए
उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले वर्ष सतलुज, रावी और ब्यास नदियों में आई भीषण बाढ़ के कारण 91 स्थानों पर तटबंध टूट गए थे, जिससे नदी सुरक्षा एवं निकासी व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा। 86,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि तथा अन्य बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ और पंजाब को लगभग 20,000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब दौरे के दौरान 1,600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन आज तक पंजाब को उस राशि में से एक रुपया भी प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी केवल औपचारिकता साबित हुआ।
📍 Location: Amritsar (Amritsar)
मेष: दिन शुभ रहेगा...