Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फूड सेफ्टी टीम ने द्वारा राजपुरा में 1380 किलो नकली पनीर जब्त

April 2, 2025

फूड सेफ्टी टीम ने द्वारा राजपुरा में 1380 किलो नकली पनीर जब्त

पटियाला/राजपुरा : पुलिस से मिली सूचना के आधार पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉ. गुरप्रीत कौर और फूड सेफ्टी आफिसर (एफएसओ) ईशान बंसल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने राजपुरा में लगभग 1380 किलोग्राम नकली पनीर का स्टॉक जब्त किया है। उक्त पनीर को हरियाणा से पंजाब में बिक्री के लिए लाया जा रहा था। सेहत विभाग की टीम ने पनीर के स्टॉक में से दो नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं, जबकि शेष 1380 किलोग्राम पनीर को जब्त कर लिया है। सेहत अधिकारियों का कहना है कि लैबोरेटरी की जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल राजपुरा की पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। डा. गुरप्रीत कौर ने बताया कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, फूड एंड मैडिसन कमिश्नर दिलराज सिंह और डिप्टी कमिश्नर पटियाला डॉ. प्रीति यादव के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने इसके वितरण को रोकने के लिए कार्रवाई की। अधिकारियों ने नकली खाद्य संचालकों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें-UAE से पंजाब लाया गया अमृतपाल मेहरों; की थी ‘इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी’ की हत्या   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें