Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab में Congress के साथ गठबंधन करना AAP के लिए राजनीतिक रूप से विनाशकारी होगा: Bhagwant Mann

January 25, 2024

Punjab में Congress के साथ गठबंधन करना AAP के लिए राजनीतिक रूप से विनाशकारी होगा: Bhagwant Mann

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी पंजाब में स्वतंत्र रूप से राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 2024 में पंजाब आम आदमी पार्टी को सभी 13 सीटें देकर एक इतिहास रचेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। मुख्यमंत्री मान का बयान ऐसे समय आया है जब आप के शीर्ष नेताओं ने नई दिल्ली में गठबंधन सहित अकेले चुनाव लड़ने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने पार्टी हाईकमान को स्पष्ट किया है कि पंजाब की मुख्य विपक्षी कांग्रेस के साथ गठबंधन करना पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से विनाशकारी होगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक प्रैस कांफ्रैंस में चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आप-कांग्रेस गठबंधन को पंजाब में दोहराए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आप पंजाब की सभी 13 सीटों के अलावा चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग हमारे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हमारा मूल्यांकन करेंगे और हम अपने दम पर सभी सीटें जीत कर इतिहास रचेंगे। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई महसूस कर रही है कि कांग्रेस से गठबंधन सियासी रूप से नुक्सानदेह हो सकता है और यह मतदाताओं को भी पसंद नहीं आएगा। इस कदम से विपक्षी दलों को सरकार पर सियासी हमले का मौका मिलेगा, जिससे आम चुनाव में हमारी संभावनाएं कम हो जाएंगी।

सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार को चुनाव के मैदान में उतारेंगे
लोकसभा चुनाव को लेकर आप की तैयारियों से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सभी 13 सीटों पर हमने वालंटियरों के साथ संभावित उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श किया है। अभी तक कुल 40 नाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हर लोकसभा हलके से 3 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और उनमें से सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा। मुख्यमंत्री ने क हा कि इसके बाद सर्वे शुरू होंगे। पार्टी जीत को प्राथमिकता पर रख अंतिम फैसला लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें