Last Updated: November 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के पूर्व राज्यपाल करेंगे सीमावर्ती क्षेत्रों का छठा दौरा

February 12, 2024

पंजाब के पूर्व राज्यपाल करेंगे सीमावर्ती क्षेत्रों का छठा दौरा

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, 20 फरवरी से 23 फरवरी तक एक बार फिर सीमावर्ती क्षेत्रों के महत्वपूर्ण दौरे पर जाने वाले हैं। यह छठी बार होगा जब वह पिछले ढाई वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे पर होंगे। अपने इस दौरे के दौरान, राज्यपाल पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमावर्ती जिलों में जाएंगे। उनके इस यात्रा कार्यक्रम में उनके पिछले दौरों के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करने और हाल के दिनों में सामने आए किसी भी नए मुद्दे के समाधान के लिए केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठकें शामिल हैं।

इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच बाधाओं को दूर करने हेतु समन्वय बढ़ाना है, विशेष रूप से सीमा बुनियादी ढांचे, सुरक्षा, तस्करी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खतरे से निपटने के क्षेत्र में।

राज्यपाल के एजेंडे में ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के साथ बातचीत भी शामिल है, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों और अन्य सामाजिक बुराइयों से निपटने में सहायक साबित हुई हैं। इन कार्यवाहियों का उद्देश्य विभिन्न जन प्रतिनिधियों और प्रेस से जमीनी स्तर की जानकारी और प्रतिक्रिया जुटाना है, जिससे कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों स्तरों पर सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

इस महत्वपूर्ण सीमा दौरे में पंजाब के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सेना, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के प्रमुखों के साथ-साथ प्रत्येक जिले के संबंधित उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों के शामिल होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें