Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu को आज ED कोर्ट में करेगी पेश

August 7, 2024

पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu को आज ED कोर्ट में करेगी पेश

जालंधर : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने उन्हें गुरुवार 1 अगस्त को जालंधर में पूछताछ के लिए बुलाया था। देर शाम ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी अधिकारियों ने लगातार 9 घंटे तक आशु से उनकी बढ़ी हुई संपत्ति और विदेश में लेनदेन के बारे में पूछताछ की। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने आशु को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड ली। आज रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आशु को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, आशु ईडी के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पाए। ईडी पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री रहते हुए आशु की बढ़ी हुई संपत्ति की जांच कर रही है। ईडी को कई विदेशी लेनदेन का भी पता चला है। ईडी ने जांच में पाया है कि भारत भूषण आशु ने कई फर्जी संस्थाओं के जरिए अपराध की आय (पीओसी) को सफेद किया और अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्तियां खरीदीं।

ईडी ने अब आशु के करीबियों की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी ने आशु के कई करीबियों के खातों की जांच कर ली है। बाकी लोगों की सूची तैयार की जा रही है। इस बीच ईडी को आशु और उसके करीबियों के खातों में विदेशी लेनदेन का भी पता चला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें