Site icon Dainik Savera Times

अवैध शराब की चार पेटी बरामद, आरोपी फरार

Four Cartons of Illegal Liquor Seized : मोगा। थाना सिटी साउथ पुलिस ने बस्ती साधांवाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही नामजद आरोपी तरसेम सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार वरिंदर कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ बस्ती साधांवाली इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर इलाके में जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर कार्रवाई की। पुलिस कार्रवाई के दौरान चार पेटी अवैध शराब बरामद कर ली गई। इसी बीच पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपित तरसेम सिंह निवासी वार्ड नंबर 16, विश्वकर्मा नगर, मोगा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Exit mobile version