-
Four Cartons of Illegal Liquor Seized : मोगा। थाना सिटी साउथ पुलिस ने बस्ती साधांवाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही नामजद आरोपी तरसेम सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी.