पठानकोट: पुलिस के पीओ सेल द्वारा विभिन्न केसों में भगौड़े आरोपियों की धर पकड़ के लिए चलाए विशेष अभियान में भारी सफलता प्राप्त हो रही है। आरोपी को 6 वर्ष के बाद आज पठानकोट से धर दबोचा गया है। आरोपी काफी समय से पठानकोट में ही नाम हुलिया बदल कर रह रहा था जिसे पुख्ता सबूत मिलने पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी राजिंदर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह वासी गांव भापू तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) को केस नम्बर 149.218 सीआईएस नं. 75-2018 तहत तिलक राज बनाम राजिंदर सिंह केस में हाजिर न होने पर माननीय न्यायालय इंदौरा द्वारा भगौड़ा करार दे दिया गया था। जिसकी भाल में पुलिस पूरी तरह सरगर्म रही मगर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। आज पीओ सेल प्रभारी एच सी सुग्रीव सिंह व सिटी मनजीत कुमार द्वारा आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस थाना इंदौरा को सौंप दिया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...