Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फूड सेफ्टी के नियमों को ताक पर रखकर शहर में बेचे जा रहे आरओ वाटर के गैलन

June 19, 2025

फूड सेफ्टी के नियमों को ताक पर रखकर शहर में बेचे जा रहे आरओ वाटर के गैलन

रूपनगर: शहर में कुछ गाड़ियां आर.ओ. वाटर के नाम पर लोगों को 20 लीटर, 10 लीटर के गैलन सप्लाई कर रहे है, लेकिन उक्त कंटेनरों पर न तो कंपनी का नाम होता है और न ही नियमों अनुसार अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। यह भी देखने में आया है कि एक वाहन पर तो हजार लीटर की टैंकी भी रखी होती है। जिससे लोगों को पाइप के माध्यम से आरओ. के नाम पर पेयजल भरकर दिया जाता है। उक्त पेयजल की सप्लाई के कारण लोगों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार शहर में कुछ गाड़ियां, जीप आदि पर रोजाना शहर में आर.ओ. वाटर के नाम पर पेयजल की सप्लाई करने के लिए पहुंचती है, लेकिन हैरानी इस बात की है कि उक्त पेयजल के कंटेनरों पर कोई लेवल तक नहीं लगा होता और न उस पर बनाने की तिथि होती है और न ही बेस्ट बिफोर लिखा जाता है। इसके अतिरिक्त एफएफएसएआई नियमों के अनुसार कंटेनर के लेवल पर निर्माता का नाम, पता, बैच नंबर होना जरूरी है और उक्त पेयजल कीटाणुओं से भी फ्री होना चाहिए। इसके अतिरिक्त इसका पीएच लेवल भी नियमानुसार 6.5 से 8.5 तक होना चाहिए और फूड सेफ्टी विभाग द्वारा संबंधित निर्माता कंपनी की रैगुलर जांच भी जरूरी है, लेकिन दूसरी तरफ उक्त पेयजल सप्लाई करने वाली कंपनियां खुलेआम नियमों की उल्लंघना कर रही है। जिससे आम लोगों में रोग फैलने का भय भी बना रहता है।

क्या कहते हैं विभाग के अधिकारी : इस संबंध में जब विभाग के फूड सेफ्टी ऑफिसर सिमरनजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर कोई उक्त प्रकार की सप्लाई शहर में हो रही है तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए ताकि वह इसकी चैकिंग कर सकें। दूसरी तरफ शहर के साथ लगते क्षेत्रों में कितने लोगों द्वारा आरओ. वाटर की सप्लाई के लिए लाइसेंस दिए गए है तो उन्होंने इस संबंधी जानकारी जिला सहायक कमिश्नर फूड से बात करने के लिए कहा। जब इस संबंधी एसीएफ मनजिंदर सिंह ढिल्लों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें