Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ के निजी स्कूल के पास गैस पाइप हुई लीक, मचा हड़कंप

November 22, 2023

चंडीगढ़ के निजी स्कूल के पास गैस पाइप हुई लीक, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के एक निजी स्कूल के पास गैस पाइप लीकेज का मामला सामने आया है। ये मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 40 का है। ये गैस पाइपलाइन स्कूल के पीछे पार्क में लीक हो गई। जब इस बात की जानकारी स्कूल प्रशासन को हुई तो स्कूल में हड़कंप मच गया और साथ ही स्कूल प्रशासन ने बच्चों को छुट्टी देकर घर भेज दिया।

हालांकि गैस पाइप कैसे लीक हुई, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं है और यह भी पता चला है कि घटनास्थल पर किसी तरह का जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लीक हुई पाइप को ठीक करने का काम चल रहा है।

आपको बता दें कि लुधियाना में भी इसी साल 30 अप्रैल को गैस त्रासदी हुई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। मरने वाले 10 लोग तीन परिवारों के थे और ज्यादातर बिहार और यूपी के रहने वाले थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें