Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

GNDU ने तोड़े रिकॉर्ड! देश के विश्वविद्यालयों में से दूसरा सबसे बड़ा NAAC स्कोर किया प्राप्त, मिला A++ ग्रेड

December 21, 2022

GNDU ने तोड़े रिकॉर्ड! देश के विश्वविद्यालयों में से दूसरा सबसे बड़ा NAAC स्कोर किया प्राप्त, मिला A++ ग्रेड

अमृतसर: राज्य के नौजवानों को मानक उच्च शिक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे ठोस यत्नों के नतीजे के तौर पर गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर ने एन.ए.ए.सी. में 3.85 अंक प्राप्त करके ए++ ग्रेड प्राप्त किया है, जिससे जीएनडीयू यह स्कोर प्राप्त करने वाली भारत की एकमात्र राज्य/ केंद्रीय/ प्राइवेट यूनिवर्सिटी बन गई है। टीचिंग, रिसर्च फैलोज, नान-टीचिंग और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शानदार उपलब्धि प्रत्येक की तरफ से किए गए अथक यत्नों का नतीजा है। भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्त की कि राज्य की सभी यूनिवर्सिटियां गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी की तरह ही राज्य का नाम रौशन करेंगी। उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि यूनिवर्सिटी को मूल्यांकन और मान्यता के चौथे दौर के दौरान ए++ ग्रेड और 3.85 सीजीपीए के साथ मान्यता दी गई है, जो अगले सात सालों तक रहेगी। वहीं, वाइस चांसलर प्रोफैसर जसपाल सिंह संधू ने इस उपलिब्ध पर टीचिंग, रिसर्च फेलो, नॉन टीचिंग और स्टूडैंट्स को बधाई दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें