Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब की महिलाओं के लिए खुशखबरी: 1 अगस्त को फिर मिलेगी बड़ी सौगात

July 16, 2026

पंजाब की महिलाओं के लिए खुशखबरी: 1 अगस्त को फिर मिलेगी बड़ी सौगात

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की ‘मां-धियां सत्कार योजना’ के तहत राज्य की लाखों महिलाओं को 1 अगस्त से एक बार फिर आर्थिक सहायता की राशि मिलने जा रही है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि जमा होने के साथ ही उनके मोबाइल फोन पर इसकी सूचना भी प्राप्त होगी।

लाखों महिलाओं को मिल रहा योजना का लाभ

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पंजाब की 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ 1 जुलाई से मिलना शुरू हो चुका है और अब तक 32 लाख से अधिक महिलाएं इससे लाभान्वित हो चुकी हैं।

मिलेगा तीन महीने का भुगतान

हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि जो महिलाएं जुलाई के दौरान किसी कारणवश पंजीकरण नहीं करा सकीं, उन्हें अगस्त में योजना के तहत तीन महीने की राशि एक साथ प्रदान की जाएगी। इससे कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगी।

पंजाब सरकार के पास फंड की नहीं है कोई कमी

कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए राज्य सरकार के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस योजना के संचालन में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें