Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hungry Point Restaurant में आग लगने से सामान जलकर राख, मालिक का फूटा दर्द

August 5, 2026

Hungry Point Restaurant में आग लगने से सामान जलकर राख, मालिक का फूटा दर्द

जालंधर: शहर के झंडिया वाले पीर के पास स्थित Hungry Point Restaurant में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती सामग्री जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों व इमारतों तक आग फैलने से रोक लिया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हादसे के बाद रेस्टोरेंट मालिक और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार का कहना है कि उन्होंने लोन लेकर मेहनत से रेस्टोरेंट खड़ा किया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में सब कुछ जलकर राख हो गया। परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित सहायता की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें