पटियाला : पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि दशकों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे पंजाब के सरकारी स्कूलों को पिछले तीन वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने यह बयान पटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के चार स्कूलों में किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार एवं अन्य सभी क्षेत्रों में व्यापक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि यह इसलिए संभव हो रहा है क्योंकि राज्य सरकार का लक्ष्य पंजाब के लोगों की समर्पण, प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ सेवा करना है।
उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जहां स्कूलों में कैंपस मैनेजर और सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए गए हैं और राज्य सरकार सरकारी स्कूलों के रखरखाव पर सालाना 200 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करती है। डा. बलबीर सिंह ने पुरानी परंपरागत पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अपनी संकीर्ण राजनीति करते हुए राज्य में गैंगस्टर पैदा किए हैं और युवाओं को नशे की दलदल में धकेला है लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसी पहल कर रही है, जिससे पढ़कर छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के उद्यमियों में अपना नाम दर्ज कराएंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज सरकारी स्कूल सिद्धूवाल, सरकारी स्कूल जस्सोवाल, सरकारी स्कूल गांव लंग, सरकारी स्कूल लचकनी और सरकारी स्कूल बख्शीवाल में पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत लाखों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एडवोकेट राहुल सैनी, जसबीर सिंह गांधी, डिप्टी डीओ रविंदर सिंह, हरपाल सिंह विर्क, प्रिंसिपल अमनदीप कौर, सरपंच गुरनाम सिंह, बीपीओ जसविंदर सिंह, सरपंच जसविंदर कौर, दीपक कुमार, बलजीत सिंह सोही सहित बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र, अभिभावक, शिक्षक और ग्रामीण मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम
मेष: दिन शुभ रहेगा...